सीडीओ हिमांशु नागपाल ने सोमवार को विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीएसए को सख्त निर्देश दिए कि सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर उन्हें डीबीटी का लाभ दिलाएं। साथ ही सभी दिव्यांग बच्चों का प्रमाणपत्र बनवाएं। इसके लिए कैंप लगवाने के लिए सीएमओ से समन्वय बनाएं।
सीडीओ ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सभी कक्षाओं में फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। वर्ष 2025-26 में स्वीकृत निर्माण कार्य में तेजी लाएं। जिन बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना है या आधार नहीं बने हैं, बिना देरी किए बनवाएं। जिन विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति 25 से 50 फीसदी के बीच है, उन शिक्षकों की लिस्ट निकाल कर उनकी जांच करें। यदि अनुपस्थिति बार-बार हो रही है तो उन्हें नोटिस जारी करें। निपुण असेसमेंट हर महीने कराया जाए। जिन विद्यालयों में पाथवे बनवाना है, जलभराव की समस्या है, वहां मिट्टी डलवाकर उसे सही कराएं।