फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह ने चला गजब की चाल,फौजी होने का हवाला देकर मांगा वोट

Wed, 01 Mar 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि वह फौजी हैं और दो टूक बात कहते हैं। वह बुधवार को मिर्जापुर जिले के मड़िहान विधानसभा के भाजपा-अपना दल (सोनेलाल) के संयुक्त प्रत्याशी रमाशंकर पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  ऐसे प्रत्याशी को वोट दीजिए जो एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को मजबूत करे। केंद्र और प्रदेश में एक जैसी सरकार होगी तभी ठीक से विकास होगा। सभा को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी संबोधित किया। 

जनरल सिंह ने कहा कि पहली बार मिर्जापुर आया हूं। आप यहां से भाजपा प्रत्याशी को जिताइए, फिर आऊंगा और जो कहेंगे वह करूंगा। केंद्र सरकार प्रदेश को जो धन देती है, उसका सदुपयोग तभी हो सकता है जब यहां भी एनडीए की ही सरकार हो।
विज्ञापन


प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। आपका परिचित जीतेेेेगा तो आप केंद्र की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकेंगे।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बसपा और सपा ने बारी-बारी से शासन करके उत्तर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया और खूब लूटपाट की। इसमें प्रदेश की व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन


सूबे में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। बहूं-बेटियों की इज्जत भी खतरे में है। ऐसे में जनता भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें