फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मंडल रेल अस्पताल में देखीं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार को लहरतारा स्थित मंडल रेल अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाएं देखीं। महाप्रबंधक ने पुराने उपकरणों को बदलने को कहा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने आपातकालीन वार्ड, पैथालॉजी लैब, पर्ची काउंटर, दवा वितरण काउंटर और आईसीयू का निरीक्षण किया। यहां मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था बेहतर करने की भी बात कही। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर उसके उपयोग की जानकारी ली। चिकित्सकों के साथ बैठक कर विशेषज्ञ चिकित्सकों,पैरामेडिकल स्टाफ को इन पैनल करने, संविदा आधारित चिकित्सकों की नियुक्ति करने का निर्देश दिए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (आपरेशन) अशोक कुमार वर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आरजे चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें