संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। अब छात्र 10 दिसंबर तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। विवि परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम शास्त्री तृतीय सेमेस्टर, पंचम सेमेस्टर और आचार्य तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए परीक्षा फाॅर्म ऑनलाइन भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि छात्र 10 दिसंबर तक परीक्षा आवेदन भर सकेंगे। परीक्षा शुल्क विवि कोष में ऑनलाइन पद्धति की ओर से गेटवे के माध्यम से निर्धारित तिथि तक जमा किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं को उक्त निर्धारित तिथि के अंतर्गत आवेदन करना अनिवार्य होगा। महाविद्यालयों की ओर से भरे गए आवेदन के सापेक्ष छात्रों की मात्र नामावली परीक्षा विभाग के जिलों के पटल सहायकों को 12 दिसंबर तक जमा करना होगा।