फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामलाः अब गायत्री प्रजापति के इस करीबी का बेटा हुआ गिरफ्तार

Mon, 09 Jul 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस के जंगमबाड़ी निवासी व्यापारी अरविंद तिवारी से रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के करीबी और उसके साथ जेल में बंद अशोक तिवारी के बेटे आशुतोष तिवारी को रविवार को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। शनिवार को पुलिस ने खुद को गायत्री का खास चपरासी बताने वाले वीरखुंभा निवासी मान सिंह को गिरफ्तार किया था।

पढेंः जेल से गायत्री प्रजापति ने ही मांगी थी रंगदारी, लखनऊ से पूर्व मंत्री का करीबी गिरफ्तार
विज्ञापन


दोनों गिरफ्तारियां मामले की छानबीन के लिए लखनऊ गई जिला पुलिस की टीमों ने की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आशुतोष तिवारी पूर्व में व्यापारी अरविंद तिवारी का बिजनेस पार्टनर रह चुका है। देर रात तक उसे लेकर जिला पुलिस की टीम के यहां पहुंचने की संभावना है।

लखनऊ के आशियाना निवासी आशुतोष तिवारी रंगदारी मांगने के मामले में आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोपी है। आशुतोष के कहने पर ही गायत्री ने अरविंद को कॉल कर बालू टेंडर का कमीशन लखनऊ जेल पहुंचाने को कहा था। 
विज्ञापन

मामले में दूसरी गिरफ्तारी से हड़कंप

गायत्री प्रसाद प्रजापति

 


दशाश्वमेध थाना अंतर्गत जंगमबाड़ी निवासी अरविंद तिवारी का आरोप है कि उन्हें नौ जून को कॉल कर गायत्री प्रसाद प्रजापति ने रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 

मामले को लेकर 30 जून को दशाश्वमेध थाने में गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया। छानबीन के लिए जिला पुलिस की दो टीमें लखनऊ भेजी गईं।

सर्विलांस की मदद से पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि अरविंद के मोबाइल पर कॉल लखनऊ जेल से गायत्री ने ही की थी। पुलिस ने मामले में शनिवार को लखनऊ के गोसाईगंज थाना के वीरखुंभा निवासी मान सिंह को गिरफ्तार किया था।

मान सिंह खुद को गायत्री का खास चपरासी बताता था और कॉल करने में प्रयुक्त मोबाइल-सिम को तीन जुलाई को लखनऊ जेल से बाहर लाकर नष्ट कर दिया था। इस बारे में दशाश्वमेध पुलिस ने बताया कि मामले में एक और आरोपी की तलाश है और लखनऊ गई दूसरी टीम उसकी गिरफ्तारी के बाद शहर लौटेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें