फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं होने दी समलैंगिक जोड़े की शादी, भारत में एक-दूसरे के नहीं हो पाए जेम्स और लूका

Fri, 10 Aug 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
समलैंगिक जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों और पुलिस के सक्रिय होने के बाद आस्ट्रेलिया के जेम्स और इटली के लूका समलैंगिक विवाह नहीं कर पाए। पुलिस को देखते ही दोनों अपनी योजना से मुकर गए।
विज्ञापन


दोनों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उन्हें विवाह के संबंध में भारतीय कानून, मान्यताओं और परंपराओं की जानकारी नहीं थी। जानकारी के अभाव में ही वे दोनों यहां शादी करना चाहते थे। दोनों शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह यहां से नेपाल रवाना हो जाएंगे।

जेम्स और लूका बुधवार को आगरा से यहां पहुंचे थे। दोनों त्रिपुरा भैरवी घाट स्थित एक होटल में ठहरे हैं। बुधवार को दोनों ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान कहा था कि दोनों की मुलाकात जोधपुर में हुई। जयपुर में एक-दूसरे को प्यार का इजहार किया। इसके बाद शादी करने काशी आ गए। गुरुवार को खबर छपने के बाद पुलिस और खुफिया इकाइयां सुबह से ही सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन


पता किया जाने लगा कि शादी कहां होगी और कौन कराएगा। जेम्स और लूका की खोज करते हुए एलआईयू और पुलिस उनके होटल पहुंचे। दोनों को बताया गया कि समलैंगिक विवाह का प्रावधान यहां नही है।

ऐसा करने से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके लिए दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी पड़े। यह सुन कर दोनों विदेशी नागरिकों ने अपनी योजना के लिए खेद जताया। दोनों ने विश्वास दिलाया कि वे कानून के दायरे में रहते हुए काशी में प्रवास करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें