फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में आज कई मंत्री-विधायकों का जुटान: जेपी नड्डा-सीएम योगी भी बैठक में मौजूद, मिशन-22 की रणनीति पर चर्चा

Sun, 28 Feb 2021 01:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में आज मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े भाजपा नेताओं और मंत्रियों का जुटान हो रहा है। जहां मिशन-2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रणनीति पर चर्चा हुई। हरहुआ स्थित लॉन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंशल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भाजपा, यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भी पहुंचे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का भी जुटान हुआ। जेपी नड्डा वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आगे की राणनीति पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' अभियान संकल्प को दोहराया। बैठक में उन्होंने कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है। गुजरात निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकर के और मेरी राष्ट्रीय  अध्यक्ष की भी भूमिका बढ़ जाती है।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमें बूथ लेवल पर फिर से काम करने की आवश्यकता है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए। बूथ की जीत विधानसभा की जीत होगी। मिशन 2022 में हमें जमीनी रूप से काम करनाा होगा।

पिछले 4 सालों में प्रदेश सरकार और 6 साल की केंद्र की मोदी सरकार ने जन कल्याणकारी नीतियों को लागू किया है। इससे शोषित, वंचित और निचले पायदान पर खड़े लोगों में इन योजना से बलदाव आया है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि इन योजनाओं का घर-गर जाकर प्रचार-प्रसार करें।

रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उनकी पहचान करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं। साथ ही लाभार्थियों के बारे में  लोगों को बताएं, कि कैसे सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आया है।

मंत्री ने जाम कर दी सड़क
जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ जब एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हो रहे थे, तभी यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का काफिला बीच रोड पर रुक गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिससे लंबा जाम लग गया। इस कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
जेपी नड्डा शाम पांच बजे काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उदघाटन करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों की बैठक के साथ बैठक करेंगे। जेपी नड्डा करीब 11 बजे वारणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने पहुंचकर उनका स्वागत किया। जहां से वह सीएम और भाजपा अध्यक्ष गोकुलधाम के लिए रवाना हो गए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनारस के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें