फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी गठित कर निस्तारित किया जाएगा कबाड़, लगाए जाएंगे क्लोरीन गैस प्रोटेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर स्थित जल संस्थान में क्लोरीन गैस लीक मामले में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। नगर आयुक्त के अनुसार जांच टीम की रिपोर्ट को ध्यान में रखकर स्टोर कीपर और प्रभारी स्टोर पर कार्रवाई की सिफारिश की है। जिसके लिए जलकल के महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया है। साथ ही कबाड़ को निस्तारित करने के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए क्लोरीन प्रोटेक्टर के सारे इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद नगर आयुक्त दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी। जांच टीम में अपर नगर आयुक्त तृतीय सुमित कुमार और जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार शामिल थे। जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में जल संस्थान की लापरवाही का उल्लेख किया है। साथ ही चल अचल संपत्ति के रखरखाव में भी लापरवाही बरती गई है। 5 दिन पूर्व जल संस्थान में क्लोरीन गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई थी। गैस के प्रभाव से तीन सौ मीटर दायरे में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आंखों में जलन होने लगी थी। इसके चलते नौ लोगों को एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज होकर मरीज घर आ गए। फायर ब्रिगेड के जवानों ने सोडा मिलाकर पानी का छिड़काव कर क्लोरीन गैस के प्रभाव को कम किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को काबू कर लिया गया था। जिसके बाद जनता ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें