बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड -19 समेत शारीरिक शिक्षा, खेल एवं व्यायाम विज्ञान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। यहां लगभग 15 देशों और भारत के सभी राज्यों से 1500 से अधिक प्रतिभागी चर्चा के दौरान वेब पोर्टल से जुड़े रहे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद मलिक ने अपने व्याख्यान में भारतीय जड़ी-बूटियों एवं वनस्पति औषधियों पर आधारित डाइट सप्लीमेंट एवं प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि से संबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किया। कोवेंट्री विश्वविद्यालय इंग्लैंड के प्रो. डेविड ब्रूम ने शारीरिक व्यायाम का वर्तमान परिवेश में युवा, प्रौढ़, वृद्ध अवस्थाओं में प्रभावों का विश्लेषण किया। इस दौरान वेबिनार की संयोजिका प्रो. सुषमा घिल्डयाल, गुजरात के बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ डॉ. राहुल तिवारी, प्रो. अभिमन्यु सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. टी ओनिमा रेड्डी, डॉ. अखिल मेहरोत्रा, डॉ. विनायक कुमार दुबे, डॉ. कृष्णकांत, डॉ. दीपक डोगरा, डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. शैलेश कुमार जुड़े रहे।