फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजारी स्टेडियम : 9 किमी की 4 सड़कें होंगी चौड़ी, लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बना कर भेजा; जानें खास बात

Sat, 22 Feb 2025 08:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बन रहे गंजारी स्टेडियम का काम इसी वर्ष पूरा होना तय है। हाइवे से स्टेडियम तक सड़कें और चाैड़ी होंगी। खिलाड़ियों और दर्शकों की सहूलियत एवं सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में बन रहा गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganjari Stadium Varanasi : गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का काम तेजी से चल रहा है। इसका निर्माण 2025 में ही पूरा होना है। इसीलिए हाईवे से स्टेडियम तक जाने वाली चार सड़कें दो लेन की जा रही हैं। अभी सिंगल लेन की हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ऐसी चार सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इनकी लंबाई करीब 9 किलोमीटर है। चारों सड़कें 11 मीटर तक चौड़ी हो जाएंगी। 

विज्ञापन


स्टेडियम तक जाने वाली सड़कें जीटी रोड और रिंग रोड से जुड़ी हैं।  लहरतारा-कोटवा-कोरउत अकेलवा की सड़क अभी करीब साढ़े पांच मीटर चौड़ी है। लंबाई ढाई किलोमीटर है। इसे करीब 11 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसी तरह मोहनसराय-गंगापुर-मोतीकोट सड़क की लंबाई करीब ढाई किलोमीटर है। 

मौजूदा समय में साढ़े पांच मीटर तक चौड़ी है। वहीं, गंगापुर-हरसोस की सड़क करीब तीन किलोमीटर लंबी है। इसकी चौड़ाई अभी सिर्फ तीन मीटर है। वहीं, रिंग रोड फेज-2 से हरसोस तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर की सड़क अभी सात मीटर चौड़ी है। 
विज्ञापन


बोले अधिकारी
सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। स्डेटियम में जब भी अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे, तब दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में सड़कों का चौड़ीकरण जरूरी है ताकि आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो सके। पार्किंग की दिक्कत न आए। यातायात व्यवस्था बेहतर रहे। - अभिनेस कुमार, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें