गंजारी स्टेडियम में जाते हुए।
- फोटो : संवाद
करीब 31 एकड़ में 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। भगवान शिव की थीम पर तैयार हो रहे स्टेडियम के डिजाइन में काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी गई है। इसके विभिन्न हिस्सों में डमरू और त्रिशूल की आकृतियों के साथ काशी की पहचान देखने को मिलेगी।
स्टेडियम में नौ मुख्य क्रिकेट पिचें और पांच अभ्यास पिचें बनाई गई हैं। इसके अलावा आधुनिक ड्रेसिंग रूम, फ्लडलाइट्स, पार्किंग और बारिश के पानी की निकासी के लिए उन्नत ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की गई है। इन सुविधाओं के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन की तैयारी है।
आगामी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। अगले महीने यहां रणजी मैच और चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े आयोजनों की भी संभावना जताई जा रही है। स्टेडियम के शुरू होने से पूर्वांचल में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान नवागत मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।