फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से गांजा बरामद, पांच हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। भीखीपुर स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह नारकोटिक्स विभाग ने छापा मारकर कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। इस दौरान स्कार्पियो सवार पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रयागराज से आ रहे कंटेनर में लदे बोरे में गांजा को नारकोटिक्स विभाग ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नारकोटिक्स टीम लखनऊ को सूचना मिली कि प्रयागराज से वाराणसी की ओर आ रहे कंटेनर में गांजा रखा है। इस पर टीम ने मिर्जामुराद पुलिस के सहयोग से भीखीपुर स्थित गांव के नेशनल हाइवे के पास से कंटेनर को पकड़ा गया। इस दौरान कंटेनर के पीछे से आई स्कार्पियो में सवार पांच युवकों ने कंटेनर पकड़े जाने का विरोध किया तो पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। मिर्जामुराद थाना परिसर में कंटेनर से बोरे में भरे गांजा को उतार कर नारकोटिक्स ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा नारकोटिक्स टीम अपने कब्जे में ली है।
मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
चौबेपुर। शाहपुर गांव में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की मोबाइल के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपी किशोर मोनू राजभर व गोलू राजभर शाहपुर गांव के निवासी है। उधर, कैथी गांव से पुलिस ने रविवार को पाक्सो एक्ट में वांछित शुभम मौर्या निवासी बरईपुर, अच्छे मौर्य भगवानपुर और अजीत मौर्य निवासी हड़ियाडीह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा
सेवापुरी। जंसा थान के तेंदूई गांव की आरती देवी ने पति समेत तीन के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़िता आरती देवी का आरोप है कि रोहनिया थाना अंतर्गत शाहंशाहपुर ससुराल में पति, सास, ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पिछले माह पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जंसा पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव
सारनाथ। चंद्रा चौराहा-बलुआ रोड पर स्थित आशापुर में रविवार शाम पेड़ पर गमछे से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। आशापुर क्षेत्र में सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन में पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने यह देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिन से युवक कोसड़क पर लकड़ी बीनते हुए देखा गया था। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
आज से 50 फीसदी कर्मियों के साथ खुलेंगी अदालतें
वाराणसी। जनपद अदालत में पूर्व की तरह सीमित अदालतों के जरिये 50 फीसदी कर्मियों के साथ सोमवार से काम होता रहेगा। कोरोना मरीजों में गिरावट के बावजूद जनपद अदालत में अभी सभी अदालतें नहीं काम करेंगी। अदालत की समयावधि साढ़े 10 से ढाई बजे तक होगी।
जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी ने हाइकोर्ट के दिशा निर्देश के क्रम में यह आदेश जारी किया। इसके तहत एक एडीजे, दो विशेष न्यायाधीश, एक अतिरिक्त न्यायालय, चार मजिस्ट्रेट स्तर की और दो सिविल जज की अदालतें काम करेंगी। अदालतों का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। अदालतों में जमानत अर्जी पर सुनवाई, कलमबंद बयान, सिविल के स्थगन और नए मामले दाखिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें