फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को हराने वाले का समर्थन करेगी सुभासपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। फोन पर हुई बातचीत में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगी। वाराणसी की 40 सीट में से सुभासपा समर्थित दो प्रत्याशी जीते हैं। इनमें चिरईगांव से वंदना भारती और चोलापुर से बबिता सोनकर जीती हैं। पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव में सुभासपा उसी पार्टी और प्रत्याशी को समर्थन करेगी जो भाजपा को हराएगा। इस समय संगठन विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पहले ही चंदा यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 26 सदस्य उनके संपर्क में हैं। इस पद पर भाजपा का कब्जा होगा। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि सभी जिला पंचायत सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करके लौट आए हैं। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार संपर्क कर रहे हैं। हमारे पास 16 सदस्य हैं। इसके अलावा भाजपा को छोड़कर बाकी पार्टियों के सदस्य हमारे संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें