फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्या के पांच आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, जब्त होगी संपत्ति; दुकानदार की गोली मारकर ली थी जान

Wed, 01 Jul 2026 12:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: हत्या के मामले में जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ रोहनिया थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी। साथ ही आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्ति भी जब्त होगी। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक खाते से 26 लाख रुपये लूटने की नियत से किराना दुकानदार जितेंद्र पटेल की गोली मारकर हत्या के करने के पांच आरोपियों के खिलाफ रोहनिया पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करेगी। जिला जेल भेजे गए मिर्जापुर निवासी आरोपियों में गैंग लीडर आयुष पटेल समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अपराध से अर्जित संपत्ति भी जब्त होगी। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रोहनिया के अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी निवासी किराना दुकानदार जितेंद्र पटेल की 8 जून की रात घर से 100 मीटर पहले बाइक सवार शूटर सुशील पटेल और ग्यांशु पटेल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह समेत एसओजी, पुलिस की 50 सदस्यीय टीम ने रविवार रात शूटर सुशील पटेल और ग्यांशु पटेल को करसड़ा में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। 

आयुष पटेल, अमन सेठ और मनीष सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने ठगी के पैसे को कहां-कहां निवेश किया है। टीम को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पेट्रोल पंप और सराफ की दुकानों से निकालते थे ठगी की रकम
जेल भेजे गए आरोपियों ने यह स्वीकारा कि साइबर ठगी के पैसे को वह पेट्रोल पंपों के जरिये कैश कराते थे। कुछ आभूषण की दुकानों को भी सेट कर रखा गया था। चुनार, अदलहाटा, अहरौरा के पेट्रोल पंपों को पुलिस ने चिह्नित किया है। साइबर ठगी की रकम जानते हुए पेट्रोल पंप कर्मियों ने यह अपराध किया है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में बादल बेवफा... दो दिन से छाए, मंडराए, पर बरसे नहीं; नया मानसून मैप जारी

ब्रांडेड कपड़े, महंगी गाड़ियां और मोबाइल पर खर्च करते थे रकम
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह ठगी की रकम से ब्रांडेड कपड़े, महंगी गाड़ियां और आईफोन खरीदे थे। कुछ महिला मित्रों के शौक भी पूरे किए। डिजिटल लेनदेन के कई संदिग्ध नंबरों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें