फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आवेदन पत्र और इनवाइस तैयार कर ठगी करने वाले गिरोह पर लगा गैंगस्टर

Fri, 15 May 2026 02:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस और साइबर क्राइम थाना ने फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आवेदन पत्र और इनवाइस तैयार कर ठगी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम थाना और रोहनिया पुलिस ने जेप्टो कंपनी के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इनवाइस तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गैंग पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना और सूचनाओं के आधार पर जांच में सामने आया कि बिहार और झारखंड से संचालित गिरोह साइबर ठगी कर रहा था। गिरोह के सदस्य विकास कुमार निवासी लाल बिगहा थाना काशीचक जिला नवादा बिहार और शांतनु कुमार निवासी गोइलकेरा बंगाली टोला थाना गोइलकेरा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, झारखंड और मूल निवासी मीरचक थाना वारसलीगंज जिला नवादा, बिहार लोगों को जेप्टो की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। 

जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना विकास कुमार फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आवेदन पत्र और इनवाइस तैयार कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। ठगी से अर्जित धनराशि का इस्तेमाल आरोपी ऐशो-आराम और भोग-विलास में करते थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हादसे ने छीन लिया सिंदूर: शादी के 16 दिन बाद उजड़ गया ब्यूटी का सुहाग, चार बहनों का इकलौता भाई था गोविंदा
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 23 अक्तूबर 2025 को शांतनु कुमार के कब्जे से छह मोबाइल फोन, दो कीपैड मोबाइल, तीन सिम कार्ड, दो लैपटॉप, दो वाई-फाई राउटर और 25,300 रुपये बरामद किए गए थे। 25 अक्तूबर 2025 को विकास कुमार के पास से पांच मोबाइल फोन, जेप्टो फ्रेंचाइजी से संबंधित चार कूटरचित दस्तावेज और 29,200 रुपये बरामद हुए थे। विवेचना पूरी होने के बाद दोनों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें