फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव, जलस्तर 62.78 मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांच दिनों के घटाव के बाद गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को गंगा का जलस्तर 62.78 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को सुबह गंगा का जलस्तर 62.58 मीटर पर स्थिर था लेकिन देर शाम गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया। रविवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.78 मीटर दर्ज किया। अस्सी से राजघाट के बीच छोटे-छोटे दो सौ से अधिक मंदिरों में गंगा प्रवेश कर चुकी हैं। वहीं पंडे, पुरोहितों के साथ ही नाविकों ने भी नीचे से अपना सामान समेटकर ऊपर पहुंचाना शुरू कर दिया है। सात से अधिक घाटों का संपर्क अब समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें