किसी भी पंचायत में गंदा पानी गंगा में गिरते हुए मिलेगा तो रोकने की दिशा में कार्य होगा ताकि गंदगी गंगा में न गिरे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने भी पिछले दिनों समीक्षा बैठक के दौरान गंगा में गिरने वाले नाले को तत्काल रोकने का निर्देश दिया था। साथ ही इन गांवों में गंगा चबूतरे के निर्माण के लिए कहा था। इसके अलावा तालाबों की मरम्मत तत्काल पूरा कराने व तालाबों के किनारे पौधरोपण के साथ स्वच्छता के संदेश का स्लोगन लिखवाने के लिए निर्देशित किया था।
गंगा किनारे के गांव को गार्बेज फ्री बनाया जाएगा। गांव का गंदा पानी और कूड़ा गंगा में न जाने पाए, इस दिशा में काम होगा। पहले चरण में सर्वे का काम पूरा हो गया है। बजट आने पर काम शुरू किया जाएगा। - शाश्वत आनंद सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी