फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा महोत्सव में जुटेंगे ख्यातिलब्ध कलाकार

Sat, 20 Aug 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबोधिनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा के मध्य 11 से 13 नवंबर तक आयोजित गंगा महोत्सव में ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। इसमें स्थानीय उभरते कलाकारों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। गंगा महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं समापन राज्यपाल रामनाईक करेेंगे। जबकि 12 से 21 नवंबर तक सांस्कृतिक संकुल में होने वाले शिल्प मेला का उद्घाटन एवं समापन क्रमश: पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल करेेंगे।
विज्ञापन



   कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडलीय सभागार में बैठक के दौरान महोत्सव के तैयारी की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन से देशी/ विदेशी पर्यटक आकर्षित होंगे। महोत्सव का ‘सांस्कृतिक निशा’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के चयन के लिए पद्मभूषण पं.  छन्नू लाल मिश्र की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय, स्पान्सरशिप के लिए डीएम की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय, पारंपरिक खेलकूद हेतु एडीएम नगर विंध्यवासिनी राय की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय चयन समिति का भी गठन किया। बैठक में वीडीए सचिव एमपी सिंह, केंद्र प्रमुख सांस्कृतिक विभाग डॉ. रत्नेश वर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्र मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें