विश्वनाथ मंदिर के निकट तोड़े गए मंदिरों व घरों के संबंध में राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखा। उन्होंने इस पूरे मामले को अतिसंवेदनशील बताते हुए हस्तक्षेप करने का निवेदन किया है।
संजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि शासन, प्रशसन मंदिरों व घरों को तोड़ने का अभियान चला रहा है। इसको लेकर जनता के मन में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने यह भी कहा है कि मंदिर के निकट पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
उन्होंने पीएम से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया साथ ही आगाह किया कि मंदिर तोड़ने की कार्यवाही पर रोक न लगी तो वाराणसी में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
सांसद राज्य सभा ने इस
पत्र को ट्वीट भी किया है। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने बताया कि बुधवार को संसद के शून्य काल में यह मामला सांसद राज्य सभा उठा सकते हैं।