सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल के साथ दवाओं और आवागमन के लिए पर्याप्त नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव राहत और मदद उपलब्ध कराई जाए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पशुओं के लिए चारा और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री दी जाए। ताजा भोजन और पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जलस्तर अभी बढ़ सकता है। ऐसे में कटान प्रभावित क्षेत्रों में कटान रोकने की भी तैयारी पूरी रहे। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर शुरू कराया है, जो सराहनीय है। उन्होंने प्रशासन को भी इस प्रकार की पहल में हरसंभव सहयोग को आगे रहने का निर्देश दिया।
गाजीपुर :
गाजीपुर में बाढ़ का खतरा अब भी जारी है। गंगा के लाल निशान (63.10 मीटर) से ऊपर बहने से रामगढ़ क्षेत्र के हजारों लोग पलायन कर उंची जगहों पर चले गए हैं। अभी गंगा का जलस्तर 64.15 मीटर है।
हालांकि इन लोगों के लिए प्रशासन की ओर से न तो अब तक उचित शरणस्थली की सुविधा दी गई न ही खाने पीने के सामानों की व्यवस्था ही की गई है। हालांकि स्थानीय विधायक की ओर से इस ओर जरूर पहल की गई है। वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी इस दिशा में आगे आए हैं।
प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया
बलिया में अब भी लाल निशान के ऊपर बह रही है गंगा :
बाढ़ का खतरा अब भी जारी है। गंगा के लाल निशान से उपर बहने से रामगढ़ क्षेत्र के हजारों लोग पलायन कर उंची जगहों पर चले गए हैं। हालांकि इन लोगों के लिए प्रशासन की ओर से न तो अब तक उचित शरणस्थली की सुविधा दी गई न ही खाने पीने के सामानों की व्यवस्था ही की गई है।
स्थानीय विधायक की तरफ से जरूर पहल की गई है। वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी इस दिशा में आगे आए हैं। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर 59.35 मी. दर्ज किया गया। साथ ही प्रति घंटा आधा सेमी का बढ़ाव बना हुआ है। खतरा निशान 57.61 मीटर पर है।