फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोड टेस्टिंग के लिए पांच दिन तक बंद रहेगा रिंग रोड फेज-3 का गंगा पुल, एनएचएआई ने जारी किया पत्र

Mon, 10 Nov 2025 10:58 AM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली/वाराणसी।

सार

Varanasi News: लोड टेस्टिंग के लिए पांच दिन तक रिंग रोड फेज-3 का गंगा पुल बंद रहेगा। ऐसे में इस पुल से कोई भी वाहन न आएगा न जाएगा। इस दौरान कोई दिक्कत आएगी तो उसकी भी मरम्मत होगी।
 
विज्ञापन
गंगा नदी पर बना पुल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिंग रोड फेज 3 के गंगा पुल पर लोड टेस्टिंग का काम 10 नवंबर की सुबह 8 बजे से 14 नवंबर की रात 12 बजे तक चलेगा। इसके लिए रूट डाइवर्जन प्लान जारी किया गया है। इस दौरान इस पुल से कोई भी वाहन न आएगा न जाएगा। तकरीबन 1.8 किमी गंगा पर बने पुल पर लोड टेस्टिंग होगी। इसमें निर्माण सामग्री ट्रकों में लोड करके छोड़ दिया जाएगा। लोड टेस्ट में पास होने के बाद फीनिशिंग का काम पूरा कराया जाएगा। इस दौरान यदि कोई दिक्कत आएगी तो उसकी भी मरम्मत होगी।

विज्ञापन


एनएचएआई के अनुसार रिंग रोड फेज थ्री में संदहा से पंचपेड़वा की 27.27 किमी की दूरी 994 करोड़ की लागत से बनाई गई है। यहां बभनपुरा से गंगा में पुल है जो मवईकला के पास जाकर समाप्त हो रहा है। इसी पर लोड टेस्टिंग होगी। पुल के एक छोर पर विभाग की ओर से भारी वाहन अवरोधक बैरियर लगा दिया गया है। जिससे अब इस मार्ग से काेई वाहन नहीं गुजरेंगे। 

विज्ञापन

विभाग ने एहतियातन केवल छोटे वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति दी थी लेकिन बाद में भारी वाहन भी इस मार्ग का उपयोग करने लगे। लगातार बढ़ते दबाव के कारण पुल की सड़क सतह उखड़ने लगी और जगह-जगह दरारें पड़ गईं। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने पुल की तत्काल मरम्मत कराई और भविष्य में संरचना को नुकसान से बचाने के लिए बभनपुरा गांव की ओर भारी वाहन अवरोधक स्थापित कर दिया। लोड टेस्टिंग के बाद ही भारी वाहन के लिए भी खोला जाएगा। 

एनएचएआई ने जारी किया पत्र
एक अधिकारी ने बताया कि एनएच-29 बाईपास स्थित गंगा पुल पर निर्माण और मरम्मत कार्य के कारण पांच दिनों तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें