फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: असली के नाम पर नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले गैंग का खुलासा, सरगना गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 11:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गैंग के सरगना की शिनाख्त बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के टीचर्स कालोनी निवासी अशोक कुमार के तौर पर हुई है। उसे सिगरा क्षेत्र की चर्च कालोनी से गिरफ्तार किया गया है। अशोक की निशानदेही पर मोनोसेफ ओ,  गाबापिन एनटी, क्लावम 625, पैन डी, पैन 40, सेफ एजेड और टैक्सिम ओ जैसी दवाओं की लगभग 300 पेटी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
ब्रांडेड दवाओं के नाम की नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं हिमाचल प्रदेश के बद्दी से खरीद कर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में खपाई जा रही थीं। यह खुलासा बृहस्पतिवार को यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने गिरोह के सरगना को सिगरा क्षेत्र की चर्च कॉलोनी से गिरफ्तार करने के बाद किया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। इसके खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट और रासुका की भी कार्रवाई होगी।

15 अन्य आरोपियों की तलाश

सरगना की निशानदेही पर ही एसटीएफ ने सिगरा और लहरतारा स्थित उसके गोदाम से 300 पेटी नकली दवाएं बरामद की हैं। इसकी अनुमानित कीमत 7.5 करोड़ रुपये बताई गई है। 4.40 लाख रुपये, फर्जी बिल रैपर एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस मामले में 15 अन्य आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

ब्रांडेड दवाओं के नाम की नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह की तरफ से पूर्वांचल के जिलों में नकली दवाएं बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच में पाया गया कि बुलंदशहर निवासी अशोक कुमार सिगरा क्षेत्र की चर्च कॉलोनी और लहरतारा में नकली दवाएं रखता है।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर इंस्पेक्टर अनिल सिंह, सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन नरेश मोहन दीपक, ड्रग इंस्पेक्टर एके बंसल, संजय दत्त, चंद्रेश द्विवेदी, बृजेश मौर्या और सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह की टीम ने चर्च कॉलोनी में छापा मार कर अशोक को गिरफ्तार किया। अशोक की निशानदेही पर ही मोनोसेफ ओ, गाबापिन एनटी, क्लैवैम 625, पैन डी, पैन 40, सीएफई एजेड और टैक्सिम ओ जैसी दवाओं की 300 पेटियां बरामद की गईं।

इन 15 आरोपियों की है तलाश

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार अशोक कुमार गिरोह का सरगना है। पूछताछ में उसने गिरोह के सदस्यों के नाम भी बताए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के बद्दी निवासी रजनी भार्गव व सुनील, हरियाणा के पंचकुला का अमित दुआ भी शामिल है। ये सब फर्जी बिल्टी व जीएसटी बिल के साथ ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दवाएं भेजते थे।
विज्ञापन

इसके बाद अशोक वाराणसी के बंटी, रेहान, डॉक्टर मोनू, एके सिंह, आशापुर के शशांक मिश्रा व चौबेपुर के नीरज चौबे, सोनभद्र के न्यू बस्ती परासी अनपरा के अभिषेक कुमार सिंह, प्रयागराज के रोहन श्रीवास्तव, पटना के रमेश पाठक व दीपक, पूर्णिया के अशरफ और हैदराबाद के लक्ष्मण के साथ मिलकर नकली दवाओं को अलग-अलग जिलों में भेजकर बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें