किशोरी का आरोप है कि गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर अपने दोस्त के साथ उसे बहला-फुसलाकर ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शोर मचाने पर उसने किशोरी को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ भूपेश राय ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक नामजद किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।