युवती की तलाश में उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी ने सर्विलांस सेल की मदद से बिहार के पूर्वी चंपारण में आरोपियों की लोकेशन प्राप्त की। पुलिस टीम ने पांच नवंबर को पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र स्थित चनकपुरी महावीर आई अस्पताल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक राज (22) और उसकी पत्नी सितारा खातून (21) निवासी ग्राम तलवा गढ़ही, थाना गढ़हरिया बाजार, पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। छह नवंबर को सुबह करीब 10.18 बजे गिरफ्तारी की आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई।
परिचित दंपती के हाथों बेचने का आरोप
थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि पूछताछ में अभिषेक राज ने कथित तौर पर बताया कि वह युवतियों को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाता था। इसके बाद अपनी पत्नी सितारा खातून के माध्यम से उन्हें परिचित गफ्फार मियां और उसकी पत्नी बिन्द्या के हाथों बेच देता था। इसके बदले उसे रुपये मिलते थे, जिससे वह परिवार का खर्च चलाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गफ्फार मियां युवतियों का शारीरिक शोषण करने के बाद उन्हें बिहार के पूर्णिया जनपद के आसपास वेश्यावृत्ति के लिए बेच देता था। इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।