फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: केंद्रीय विद्यालय की शिक्षक भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना सहित 21 गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) को सूचना मिली थी कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की शिक्षक भर्ती परीक्षा में हैकिंग के माध्यम से पेपर सॉल्व कराया जा रहा है। पड़ताल के बाद कई तथ्य सामने आए। 
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में पेपर सॉल्व कराने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विद्यालयों की ऑनलाइन प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में शनिवार को हैकिंग के माध्यम से पेपर सॉल्व कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ की वाराणसी सहित अन्य इकाइयों ने हरियाणा के पलवल से गिरोह सरगना के साथ ही 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाराणसी व प्रयागराज से सबसे ज्यादा गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से 17 लैपटॉप, 13 सीपीयू, 24 मोबाइल फोन, तीन इंटरनेट राउटर, एक प्रिंटर, दो एटीएम और पांच एडमिट कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्त में आरोपियों से पूछताछ के साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट के सहयोग से बरामद इलेक्ट्रानिक डिवाइसों से डाटा रिकवर कराया जा रहा है। 

 प्रॉक्सी सर्वर का लेते थे सहारा

एसटीएफ को एनीडेस्क और रिमोट एक्सेस अप्लीकेशन के माध्यम से शिक्षक भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की सूचना मिली थी। पता चला था कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए तय केंद्रों की मदद से पेपर सॉल्व किए जा रहे हैं। पुख्ता प्रमाण  के साथ ही एसटीएफ की अलग-अलग टीमों ने छापे मारे और सॉल्वर गिरोह से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वाराणसी से 14 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी से ही 14 आरोपी गिरफ्तारी हुई है। मामले की छानबीन जारी है।  एसटीएफ की  टीमें वाराणसी, प्रयागराज और नोएडा में जांच कर रही हैं। पड़ताल में सामने आया कि सुनियोजित ढंग से कुछ परीक्षार्थियों को आवंटित कंप्यूटर कोड को लोकल एरिया नेटवर्क और प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से पलवल व  प्रयागराज में बैठे सॉल्वर तक पहुंचाया गया, फिर सॉल्वरों की मदद से प्रश्न हल कराए गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए 21 आरोपी

  • गिरोह का सरगना चितरंजन शर्मा पुत्र भगवान दत्त शर्मा निवासी मोहन नगर थाना कैंप, जनपद पलवल (हरियाणा)।
  • सुजीत कुमार पुत्र रामनरेश निवासी उसरी उमरहा, थाना चौबेपुर, वाराणसी।
  • प्रशांत वर्मा पुत्र मित्रसेन वर्मा निवासी अशरफपुर बुआथ, थाना जलालपुर, अंबेडकरनगर।
  • दीपक कुमार पुत्र बलवीर सोनार निवासी इगरा, थाना व जनपद जींद हरियाणा। 
  • संतोष पटेल पुत्र शारदा पटेल निवासी उमरहा, थाना चौबेपुर, वाराणसी। 
  • दीपक सिंह पुत्र रामसकल सिंह निवासी सपौली थाना चुनार, मिर्जापुर।
  • सुधांशु शेखर सिंह पुत्र अच्युतानंद सिंह निवासी बाराचवर, थाना करीमुद्दीनपुर,गाजीपुर।
  • जयचंद सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह निवासी सपोली, थाना चुनार मिर्जापुर।
  • इंद्रेश यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी भारया, थाना पवई, आजमगढ़।
  • दीप्ती सिंह पुत्री दिवाकर सिंह निवासी भदराव, थाना बरसठी, जौनपुर।
  • प्रतिभा सिंह पुत्री जय प्रकाश सिंह निवासी कर्मदेश्वरपुरम कॉलोनी कंदवा, थाना चितईपुर, वाराणसी।
  • भुवनेश कुमार पुत्र कुशपाल निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, थाना कोशीकला, थाना मथुरा।
  • ओमकार सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी बंका, थाना मुरसान, हाथरस।
  • अखिलेश कुमार यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी बरथरा खुर्द, थाना चौबेपुर, वाराणसी।
  • संजय कुमार गुप्ता पुत्र सतीशचंद निवासी बस्ती वर्सी निधियांव, थाना मधुबन मऊ।
  • रोहित गुप्ता पुत्र महातम गुप्ता निवासी तालीपुर करमानपुर, थाना बैरिया, बलिया।
  • चंद्रेश कुमार पुत्र शिवपूजन प्रसाद निवासी बाबतपुर, थाना बड़ागांव, वाराणसी।
  • गजेंद्र मौर्या पुत्र शालिक मौर्य निवासी मधुबनी, थाना बैरिया, बलिया।
  • दिग्विजय यादव पुत्र लालदेव यादव निवासी खुटहन, जौनपुर।
  • बलदाऊ वर्मा पुत्र राजेश चंद्र वर्मा निवासी हरनाटाड़, थाना सिकंदरपुर, बलिया।
  • संजय कुमार यादव पुत्र मंगला प्रसाद यादव निवासी महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें