फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2021: ब्रह्म और रवि योग में घर-घर पधारेंगे प्रथमेश, ये होंगे नौ शुभ दिन, करें ये काम तो होगा फायदा

Thu, 09 Sep 2021 02:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी का पर्व 10 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन ब्रह्म और रवियोग में भगवान गणेश की स्थापना के साथ पूजा की जाएगी। साथ ही व्रत-उपवास भी किए जाएंगे। भगवान गणेश का दिन होने और शुभ संयोग बनने से इस दिन खरीदारी और नए कामों की शुरुआत भी सफलता देने वाली रहेगी। साथ ही गणेश विसर्जन यानी अनंत चतुर्दशी तक खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए 9 दिन शुभ रहेंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन विशेष योग संयोग में गहने, वाहनों और नई प्रापर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा। इनका कहना है कि 10 से 19 सितंबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर ब्रह्म, सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, द्विपुष्कर, कुमार और रवियोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोगों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

चार ग्रह रहेंगे अपनी राशियों
काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि नौ सितंबर को सूर्य, बुध, शुक्र और शनि अपनी ही राशियों में रहेंगे। ऐसा बहुत ही कम होता है जब चार ग्रह अपनी ही राशि में आ जाएं। इससे इन ग्रहों का शुभ असर बढ़ जाएगा। ऐसी ग्रह-स्थिति के दौरान किए गए कामों में सफलता और फायदा दोनों ही मिलता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्र से रवियोग बन रहा है।

विज्ञापन

इसमें हर तरह की खरीदारी शुभ मानी गई है। इन ग्रहों से सुख-समृद्धि और तरक्की देने वाले महालक्ष्मी, पारिजात, काहल और सुनफा जैसे बड़े शुभ योग भी बन रहे हैं।

आज प्रॉपर्टी के काम में होगा फायदा
पं. मिश्र की गणना के अनुसार 9 सितंबर को सूर्य-चंद्रमा के नक्षत्रों से बन रहे रवियोग में प्रापर्टी संबंधी कामों में फायदा मिलेगा। इस दिन प्रापर्टी का स्वामी ग्रह मंगल, चंद्रमा के साथ महालक्ष्मी योग बना रहा है। साथ ही जया तिथि और शुभ वार का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में रियल इस्टेट में किया गया निवेश और लेन-देन फायदा देने वाला रहेगा। इस दिन प्रापर्टी खरीदी-बिक्री से भी लंबे समय तक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

गणेश स्थापना से अनंत चतुर्दशी तक शुभ संयोग
10 सितंबर, शुक्रवार - ब्रह्म और रवि योग
11 सितंबर, शनिवार - रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग
12 सितंबर, रविवार - राजयोग
13 सितंबर, सोमवार - सर्वार्थसिद्धि
15 सितंबर, बुधवार - रवियोग
16 सितंबर, गुरुवार - रवियोग
17 सितंबर, शुक्रवार - कुमार योग, राजयोग, सर्वार्थसिद्धि योग
18 सितंबर, शनिवार - द्विपुष्कर योग
19 सितंबर, रविवार - रवियोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें