फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahula Chauth 2023: गणेश बहुला चौथ आज, संतान की सलामती के लिए व्रत, ये है चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त

Sun, 03 Sep 2023 08:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बहुला चौथ के दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन व्रत रहती हैं और शाम को दूध व चावल से खीर बनाकर भोग तैयार करती हैं। चंद्रोदय के बाद व्रती महिलाएं श्रीगणेश शिव-पार्वती की मूर्ति की पूजा कर खीर और लड्डू का भोग लगाती हैं उसके बाद फूल व दूध से अर्घ्य देकर संतान के लिए दीर्घायु की कामना करती हैं।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाएं अपनी संतान की सलामती व खुशहाल जीवन के लिए रविवार को बहुला चौथ व्रत रखेंगी। महिलाएं उपवास रहकर श्री गणेश के साथ भगवान शिव-पार्वती के मूर्ति पर फूल, मदार, भांग-धतूरा, बेलपत्र, दूब, दूध व विभिन्न प्रकार की सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना कर संतान की सलामती के लिए प्रार्थना करेंगी।

बहुला चौथ के दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन व्रत रहती हैं और शाम को दूध व चावल से खीर बनाकर भोग तैयार करती हैं। चंद्रोदय के बाद व्रती महिलाएं श्रीगणेश शिव-पार्वती की मूर्ति की पूजा कर खीर और लड्डू का भोग लगाती हैं उसके बाद फूल व दूध से अर्घ्य देकर संतान के लिए दीर्घायु की कामना करती हैं। बहुला चतुर्थी व्रत में गौ पूजन का विशेष महत्व होता है। बाजार में श्रीगणेश व शिव-पार्वती की मूर्ती और झालर, फूल से सजी है जिसे महिलाएं घर व मंदिर सजाने के लिए खरीद रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Aditya L1 launch: आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण देख खुशी से झूमे लोग, बच्चों ने मनाया जश्न
विज्ञापन


गोदौलिया स्थित दुकानदार देवदत्त मिश्रा ने बताया कि दुकान पर 5 इंच से लेकर 30 इंच की मार्बल से बनी मूर्ति की कीमत 150 से चार हजार रुपये है। व्रती किरन ने बताया कि दस साल से चौथ व्रत रहती हैं। व्रत के दिन पंडित के सानिध्य में घर के आंगन में पूजा-अर्चना कर व्रत कथा सुनती हैं। बहुला चौथ के दिन व्रती महिलाएं चंद्रोदय के बाद पूजा-अर्चना करने के बाद ही फलाहार करती हैं और अगले दिन अन्न-जल ग्रहण कर पारण करती हैं।

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने बताया कि जो महिलाएं डायबटीज, ब्लडप्रेशर, शुगर की मरीज हैं वो बहुला चौथ व्रत के पूरे दिन व्रत रहने व चंद्रोदय के बाद फलाहारी करने की बजाय दोपहर में भी फलहारी कर सकती हैं। ज्योतिशाचार्य विमल जैन ने बताया कि बहुला गणेश चौथ व्रत रविवार को मनाया जाएगा। चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त 8 बजकर 37 मिनट का है इस समय में व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने का काम पूरा कर लें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें