फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर कोर्ट के निर्णय की प्रतीक्षा करें : कलराज मिश्र

Wed, 02 Oct 2019 07:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मिर्जापुर में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के सगरा विंध्याचल स्थित प्रबोधिनी शक्ति धाम में बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्व में गांधी और शास्त्री के विचारों की विशेषता बताई। देश की वर्तमान स्थिति पर संतोष जताते हुए कहा कि इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत विशिष्ट देश के रूप में जाना जा रहा है। राम मंदिर पर कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। निर्णय की प्रतीक्षा करें।
विज्ञापन


कलराज मिश्र शक्तिधाम में बा-बापू 150 वर्ष एवं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बापू और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती है। दोनों ने ही अपने कामों से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। उनकी विशिष्टता की चर्चा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्वच्छता, निरक्षरता और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की उन्होंने चिंता की।

ग्राम सुराज की कल्पना और लोकतंत्र की स्थापना के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे। बापू अहिंसा परमो धर्म की परिकल्पना पर दृढ़ रहे। उनके सत्य और अहिंसा का ऐसा दबाव बनता था कि अंग्रेजी हुकूमत कांप जाती थी।
विज्ञापन


बिना किसी लड़ाई के जब कोई धरना दे रहा है तो पुलिस उस पर किस प्रकार लाठीचार्ज कर सकती है। उनकी सत्यनिष्ठा ऐसी थी कि जब गोरखपुर में भीड़ ने थाना फूंक दिया तो उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। वह हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं करते थे। कहा कि भारत को जय जवान-जय किसान का नारा देकर शास्त्री जी ने देश के विचारों का संदेश विश्व को पहले ही दे दिया था।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुष्ट ताकतों का मजबूती से मुकाबला करेगा और उनको मुंहतोड़ जवाब देगा। राम मंदिर के मसले पर कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उस पर निर्णय की प्रतीक्षा करें। उन्होंने कहा कि शौचालय और स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। देश ने विश्व को नया संदेश दिया है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ किया
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वह बा-बापू कुटिया में बैठे और उसके बाद लोगों को संबोधित किया। प्रबोधिनी शक्ति धाम के डायरेक्टर विभूति मिश्र और नंदिनी मिश्र ने कलराज मिश्र के शक्तिधाम पहुंचने पर उनका स्वागत किया। डीएम को स्वच्छता कार्यक्रम के लिए उन्होंने शक्ति कलश से सम्मानित किया। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने स्वागत किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें