फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में मंत्री गजेंद्र शेखावत: बोले- मुगलों और अंग्रेजों से पहले भारत के एक देश न होने का गढ़ा गया नैरेटिव

Sun, 29 Nov 2026 04:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में स्टूडेंट-फैकल्टी बिएनाले-2026 में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री पहुंचे। यहां 300 दुर्लभ तस्वीरों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को देखा। 
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में आयोजित स्टूडेंट-फैकल्टी बिएनाले-2026 का अवलोकन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगाई गईं स्वतंत्रता आंदोलन और देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी करीब 300 दुर्लभ तस्वीरों को देखा। उन्होंने क्रांतिकारियों और महापुरुषों के हस्ताक्षरों, प्रमुख राजनेताओं के चित्रों और उनके ऐतिहासिक पत्रों का भी अवलोकन किया। 

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि कुछ लोग यह नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करते हैं कि मुगलों या अंग्रेजों के आने से पहले भारत एक देश और एक स्वरूप में नहीं था। जबकि काशी और तमिलनाडु के संबंध, सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव, केरल से निकलकर सोमनाथ तक आदि शंकराचार्य की यात्रा और कुंभ जैसे आयोजन इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि भारत प्राचीन काल से ही एक था और श्रेष्ठ भी था।

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को भारत की एकता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि काशी और तमिलनाडु का रिश्ता सदियों पुराना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना की चर्चा करते हैं, वह भारत में सदियों से स्थापित रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

महिला आरक्षण पर विपक्ष से मांगा स्पष्ट जवाब
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि वह महिलाओं को आरक्षण और विधायी संस्थाओं में अधिक अधिकार देने के पक्ष में है या नहीं। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि मातृशक्ति को उसका अधिकार दिलाया जाए। इसके रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर कर महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सरकार काम करेगी।



परिसीमन संवैधानिक जरूरत, होगा लागू
परिसीमन के सवाल पर शेखावत ने कहा कि विधायी और संवैधानिक दृष्टि से परिसीमन आवश्यक है। इसे केवल स्वतंत्र परिसीमन आयोग ही तय कर सकता है। महिला आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भी परिसीमन संवैधानिक आवश्यकता है। इसलिए इसे किया जाना जरूरी है और यह होकर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें