फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की गंध से मची अफरातफरी: वाराणसी में खुदाई के दौरान गेल की पाइपलाइन फटी, घरों से बाहर निकल गए लोग

Mon, 23 Sep 2024 08:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में नगर निगम द्वारा सीवर के लिए पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई चल रही थी। इस दौरान गैस की पाइपलाइन फटने से अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
मरम्मत करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल जेल के पास अंडर ग्राउंड केबल कटने से डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं नरिया, लंका, आदित्यनगर सहित कई अन्य इलाकों में भी बिजली गुल होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 3 बजे वरुणापार क्षेत्र में सेंट्रल जेल के पास पानी की टंकी के पास खोदाई कार्य की वजह से अंडरग्राउंड केबल कट गया। इस कारण सेंट्रल जेल के आसपास के इलाकों में बिजली कट गई। करीब डेढ़ घंटे बाद जाकर आपूर्ति बहाल हुई।

नरिया बिजली उपकेंद्र से जुड़े नरिया पांडेय महाल, साकेतनगर, गांधीनगर, रोहितनगर सहित अन्य जगहों पर दोपहर करीब 2.30 बजे बिजली कट गई। आधे घंटे तक नहीं आई तो लोगों ने नरिया उपकेंद्र पर फोन करना शुरू किया। इसके बाद पता चला कि पावर ट्रांसफाॅर्मर में कुछ तकनीकी समस्या की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। करीब शाम 5 बजे जाकर समस्या का समाधान हो सका।
विज्ञापन


वहीं, करौंदी उपकेंद्र से संबंधित आदित्यनगर, तुलसीनगर, महामनानगर, हरिओमनगर सहित आसपास के इलाकों में सुबह करीब 10.30 बजे बिजली गुल हो गई। 

लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि तार टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित है। दोपहर करीब 1.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता प्रकाश देव पांडेय ने बताया कि नरिया उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी समस्या की वजह से ही आपूर्ति की समस्या आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें