फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: वाराणसी में जी-20 समिट की बैठकों की तारीखें घोषित, पहली बैठक अप्रैल में,जानिए

Tue, 28 Feb 2023 10:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में जी-20 की छह बैठकें प्रस्तवित हैं। दुनिया के 20 ताकतवर देशों के प्रतिनिधियों को वाराणसी में अनूठे आतिथ्य का अवसर मिलेगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेज गति से चल रहा है। पहली बैठक अप्रैल में होगी। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 देशों के मेहमानों की अगवानी और अंतरराष्ट्रीय बैठकों के लिए वाराणसी पूरी तरह से तैयार हो गई है। यहां होने वाले जी-20 समिट के लिए शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। दुनिया के 20 ताकतवर देशों के प्रतिनिधियों को वाराणसी में अनूठे आतिथ्य का अवसर मिलेगा। इसके लिए वाराणसी प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेज गति से चल रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी में जी-20 की छह बैठकें प्रस्तवित हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक अप्रैल, जून और अगस्त में होने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब दुनिया के 20 ताकतवर देशों के समूह जी-20 के प्रतिनिधि वाराणसी में एक साथ होंगे। साथ ही दुनिया की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ अन्य विषयों पर मंथन करेंगे।

जी-20 सम्मेलन की बैठकों के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष पुलिस विभाग की एक अच्छी छवि प्रस्तुत हो, इसके लिए इन दिनों जोरशोर से कवायद की जा रही है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि सभी छह बैठकों की तिथि तय हो गई है और हम मेहमानों की अगवानी के लिए शहर को संवार रहे हैं। 
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की बैठकें संपन्न कराएंगे 'स्पेशल 400', दिया जा रहा खास प्रशिक्षण

विज्ञापन

वाराणसी में जी-20 की बैठकों की तारीख

  • - एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग 17 से 19 अप्रैल को होगी
  • - यूथ-20 समिट इंगेजमेंट ग्रुप लेवल मीटिंग 13 से 15 जून
  • - डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग 16 से 17 अगस्त।
  • - डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग मिनिस्टीरियल लेवल 18 अगस्त
  • - ज्वाइंट लेवल एंड फॉरेन, मिनिस्टीरियल लेवल 19 अगस्त
  • - सस्टनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप मीटिंग 28 -29 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें