फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: वाराणसी में जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठकों पर विदेश मंत्रालय की मुहर, जानें तारीख

Thu, 30 Mar 2023 05:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक 11, 12 और 13 जून को वाराणसी में होगी। इस पर विदेश मंत्रालय की मुहर लग गई है। इसमें 400 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन सबको शहर के पांच होटलों में ठहराया जाएगा। 
विज्ञापन
छात्रों ने बनाया जी-20 सम्मेलन का लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक 11, 12 और 13 जून को वाराणसी में होगी। इस पर विदेश मंत्रालय की मुहर लग गई है। इसमें 400 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन सबको शहर के पांच होटलों में ठहराया जाएगा। बनारसी व्यंजन का स्वाद लेंगे। गंगा आरती देखेंगे। घाटों के साथ ही पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन 2023  की अध्यक्षता भारत को मिली है। इसकी छह बैठकें वाराणसी में होनी हैं। कृषि वैज्ञानिकों की बैठक 17, 18 व 19 अप्रैल को नदेसर स्थित एक होटल में होनी है। इस बीच विदेश मंत्रालय की टीम ने तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आई। इस टीम ने सारी व्यवस्था देखी और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा सहित तमाम अधिकारियों से संवाद किया।

साथ ही स्थानीय टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर तेजी से काम करने की सलाह दी। यह टीम बुधवार को दिल्ली रवाना हो गई है। यह पहला मौका होगा, जब दुनिया के 20 समृद्ध देशों के प्रतिनिधि आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की नितियों पर काशी में मंथन करेंगे। एडीएम प्रोटोकॉल बच्चू सिंह ने बताया कि जून में मंत्री समूह की बैठक होगी। विदेश मंत्रालय ने तिथियां तय कर दी हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जूते की ठोकर से उखड़ गई पांच दिन पहले बनी सड़क, ठेकेदार पर बिफरे विधायक बेदी 

जी-20 की तैयारियों को जिलाधिकारी ने की समीक्षा

वाराणसी जिले में जी- 20 को लेकर हो रही तैयारियों की बुधवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को सभी कार्यों को पूरा करने के लिए पांच अप्रैल और नगर निगम को दस अप्रैल तक का समय दिया है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट और होटल पर आगमन के दौरान अतिथियों के रास्ते पर सास्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाएं। इसके लिए स्थान और कलाकारों का भी चयन जल्द करें।
विज्ञापन

सभी गाइड व लाइजनिंग अफसर अच्छी तरह से प्रशिक्षित हों, उनके पास वाराणसी से संबंधित जानकारी जरूर हो। विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया और इन विभागों को समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्याें में तेजी लाने को कहा। पर्यटक स्थलों से अतिक्रमण हटवाकर वहां की साफ सफाई कराएं और वहां आकर्षक लाइटिंग कराएं। बैठक में वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गाेयल, नगर आयुक्त शिपू गिरी, सीडीओ हिमांशु नगापाल, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एडीएम सिटी गुलाब चंद्र, एडीएम प्रोटोकॉल बच्चू लाल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें