फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजियों ने पुतला फूंका

Sat, 19 Dec 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद (स.) पर अभद्र टिप्पणी करने पर शुक्रवार को नमाजियों ने हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। बजरडीहा में जुमे की नमाज के लिए गौसिया मस्जिद में जुटे नमाजियों ने नमाज के बाद मदरसा गौसिया के तिराहे के पर गुस्ताख-ए-रसूल का पुतला फूंका। पुतला दहन के साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि कमलेश तिवारी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बजरडीहा में बुनकर नेता शकील अंसारी के नेतृत्व में करीब सौ से अधिक नमाजी गौसिया मदरसे के सामने एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने बुलंद आवाज में कमलेश तिवारी का विरोध किया। नमाजियों ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी करने वाले को किसी कीमत पर मुसलमान माफ नहीं कर सकते। सरकार उसे कड़ी से कड़ी सजा दे।

पैगंबर साहब पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
 हजरत मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय में काफी उबाल दिखा।

हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ लोगों ने बारीगड़ही जामा मस्जिद के पास एकत्रित होकर विरोध जताया। बाद में यहां से जुलूस किला होते हुए रामनगर पहुंचा। इसमें मो. अनीस, शाहिद जमाल, मो. इमरान, महबूब अंसारी, मो. साबिर, युसूफ, राशिद खां, नसीम, साजिद खां आदि शामिल रहे। उधर, नागरिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह ने भी बयान की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें