डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष 23 जून से 6 जुलाई तक मनाएगी भाजपा
- फोटो : यथार्थ मिश्रा
भाजपा मंगलवार से छह जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां संस्मरण पक्ष मनाएगी। यह आयोजन उनके बलिदान दिवस से जयंती दिवस तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में सोमवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में एक बैठक हुई।
बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। महानगर के शैक्षणिक संस्थानों में छात्र सम्मेलन भी होंगे। युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका में रहेगी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। यह प्रतिमा किसी प्रमुख चौराहे या उद्यान में स्थापित करने का प्रयास होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा। कहा कि उनके विचारों को प्रत्येक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। छह जुलाई को सभी बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी के जीवन और राष्ट्रसेवा पर संक्षिप्त व्याख्यान भी होंगे। बैठक में लखनऊ की एक कोचिंग संस्थान में आग लगने से विद्यार्थियों के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अशोक पटेल ने दिया।