हर शनिवार और रविवार को कचहरी परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। वकीलों व वादकारियों की सहायता के लिए 0542-2501551और विधिक सेवा प्राधिकरण के मोबाइल नंबर 8233216626 पर वालंटियर से मदद ली जा सकेगी। जिनकी सुनवाई हो जाएगी, उन्हें परिसर छोड़ना होगा और 33 फीसदी कर्मी ही अदालत आएंगे और काम समाप्त होने के बाद लौट जाएंगे।
सभी की ड्यूटी चक्रानुक्रम में लगेगी। प्रभारी जिला अशोक सिंह यादव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि विचाराधीन बंदी और रिमांड का कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगा। अदालत परिसर कंटेनमेंट जोन में आएगा तब न्यायिक अफसर आवासीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये काम करेंगे। जिन मामलों में हाइकोर्ट ने निर्धारित अवधि में सुनवाई के लिए कहा है, उनमें सुनवाई जारी रहेगी। जिला जज, विशेष क्षेत्राधिकार और विशिष्ट न्यायालय, सीजेएम, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सिविल जज डिवीजन शहर व हवाली की ही सिर्फ अदालतें वीडियो कांफ्रेंसिंग/वर्चुअल तरीके से काम करेंगी।