फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Alert: काशी विश्वनाथ धाम, संकटमोचन मंदिर और गंगा घाटों पर मिलिट्री ड्रोन से निगरानी; बढ़ी सुरक्षा

Fri, 09 May 2025 05:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जम्मू-कश्मीर में तनाव को देखते हुए काशी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन भी निगरानी कर रहा है। मुस्लिम इलाकाें में पैदल मार्च किए जा रहे हैं। संदिग्ध लोगाें की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
हाई अलर्ट पर वाराणसी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुमे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को काशी जोन में हाई अलर्ट है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और सभी गंगा घाटों पर मिलिट्री ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। वही, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी सतर्क किया गया है कि वह अति संवेदनशील इलाकों में भ्रमणशील रहें। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी होगी। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कमिश्नरेट की सोशल मीडिया टीम इसकी निगरानी शुरू कर दी है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में संबंधित थाना और चौकियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में निकले और लोगों से संवाद करें।

काशी जोन के एडीसीपी सरवणन टी. ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। काशी विश्वनाथ धाम, संकट मोचन मंदिर और सभी गंगा घाटों पर मिलिट्री ड्रोन से निगरानी होगी। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


उधर, गोमती और वरुणा जोन में भी पुलिस की टीमों ने अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। जुमे की नमाज को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें