फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की नगरी काशी में रामलीला का भी आनंद उठाएंगे फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष

Sun, 11 Mar 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Magic Paris
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस के आगमन के दौरान रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला सहित काशी में होने वाली अन्य रामलीलाओं से सराबोर ‘चित्रकूट’ का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें राम वनवास से लेकर अयोध्या लौटने तक के घटनाक्रम शामिल हैं। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित यह नाटक एक घंटे का होगा। महाकवि तुलसीदास रचित रामचरित मानस की पंक्तियों पर आधारित नाटक की पूरी प्रस्तुति बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत में निबद्ध की गई है।

नाटक की देहभाषा तीन नृत्य रूपों-कथक, छऊ और भरत नाट्यम के संश्लेषण से तैयार हुई है। रुपवाणी से जुड़े रंगकर्मी व्योमेश शुक्ला ने बताया कि नाटक के मंचन की तैयारी अंतिम चरण में हैं। हालांकि मैक्रां का कार्यक्रम आधे घंटे का है और उन पर निर्भर करेगा कि वह यहां कितना समय देते हैं। सूत्रों की मानें तो मैक्रां 10 मिनट तक नाटक देखेंगे।
विज्ञापन

 

भारत और फ्रांस के झंडे से पटे गंगा घाट

गंगा घाट पर लगे झंडे - फोटो : अमर उजाला
मैक्रां और मोदी के आगमन के मद्देनजर गंगा घाटों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। घाटों पर तैयारी के बीच गंगा के उस पार रेत पर भी भारत और फ्रांस के झंडे लगाए गए हैं। फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत में सभी झंडों को अर्धचंद्राकार रूप में सजाया गया है।

बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल की दीवारों पर काशी की विरासत जीवंत हो उठी है। म्यूरल आर्ट के माध्यम से यहां की कला, शिल्प और नामचीन हस्तियों को बड़े ही खूबसूरत ढंग से दीवारों पर उकेरा गया है। कई स्थानों पर आकर्षक मूर्तियां भी मन मोह रही हैं।

फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रां के स्वागत के लिए संकुल की दीवारों पर उकेरे गए चित्रों में कही बिस्मिल्लाह खां शहनाई बजाते नजर आ रहे हैं तो कहीं कबीरदास बुनकरी में रमे हुए हैं। महामना पं. मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सहित पांच हस्तियों को भी प्रदर्शित किया गया है।

इसके अलावा हस्तनिर्मित कॉलीन आदि तैयार करते कलाकारों के भी चित्र यहां आकर्षित कर रहे हैं। संकुल के प्रवेश द्वार पर भव्य द्वार बनाने के साथ ही सड़कों को भी चकाचक किया जा रहा है। हेलीपैड का कार्य जोरों पर है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सुरक्षा दल ने देखी व्यवस्थाएं

फ्रांसीसी सुरक्षा दल - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां के दौरे में उनकी सुरक्षा के मद्देनजर सिक्योरिटी ग्रुप फॉर द प्रेसिडेंसी ऑफ द रिपब्लिक (जीएसपीआर) के सात अधिकारियों की टीम शुक्रवार को यहां पहुंची।

फ्रांसीसी सुरक्षा दल ने एसपीजी और जिला पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट, अस्सी से दशाश्वमेध घाट, डीरेका खेल मैदान और बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला पुलिस के अधिकारियों के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जीएसपीआर के 83 और जवान उनके साथ आएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति का आंतरिक सुरक्षा घेरा जीएसपीआर के जवानों का होगा, जबकि बाह्य सुरक्षा घेरा एसपीजी और एनएसजी कमांडो का होगा।

इसके अलावा पुलिस, पीएसी, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, जल पुलिस, एनडीआरएफ, नौसेना व वायु सेना के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1983 में जीएसपीआर का गठन किया गया था।
विज्ञापन

आम लोगों के लिए 12 तक बंद हुआ सूर्य सरोवर

french president - फोटो : self
डीरेका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ध्यान में रखते हुए सूर्य सरोवर को बाहरी लोगों के लिए 12 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इतना ही नही सभी गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच के बाद ही बाहरी लोगों का प्रवेश परिसर में होगा।

इसके अलावा शुक्रवार से घरों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त डीरेका जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम के आगमन के मद्देनजर जोन के सभी मंडलों से कुल मिलाकर 200 अतिरिक्त जवान मंगाए गए है।

11 मार्च से सुरक्षा व्यवस्था में यह लग जाएंगे। वहीं इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय को ट्रेन के परिचाल संबंधी पत्र भी लिखा गया है।इसमें प्रधानमंत्री के डीरेका में होने के दौरान ट्रेनों को कॉशन पर चलाने और हॉर्न का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें