फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसीसी युवती प्रकरण: बदसलूकी करने वाले फर्जी गाइड की तरह करीब 500 अवैध गाइड शहर में, पढ़िए ये रिपोर्ट...

Thu, 29 Sep 2022 02:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला. वाराणसी

सार

वाराणसी में हाल ही में एक फ्रांसीसी महिला को बीयर में देसी शराब मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया था। जिसमें आरोपी मुुकेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। काशी में मुकेश की तरह चार से पांच सौ अवैध गाइड घूम रहे हैं। गंगा घाटों, सारनाथ और रामनगर किला क्षेत्र में काबिज इन गाइडों की मनमानी के चलते पंजीकृत गाइड भी शर्मसार होते हैं।
विज्ञापन
भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी काशी में फ्रांसीसी महिला को बीयर में देसी शराब मिलाकर पिलाने के आरोपी मुुकेश रस्तोगी की तरह चार से पांच सौ अवैध गाइड शहर भर में घूम रहे हैं। गंगा घाटों, सारनाथ और रामनगर किला क्षेत्र में काबिज इन गाइडों की मनमानी के चलते पंजीकृत गाइड भी शर्मसार होते हैं। होटलों की सेटिंग से पर्यटन स्थल के आसपास अवैध गाइड की चलती फिरती दुकान चल रही है। 
विज्ञापन

उधर, आरोपी भेलूपुर निवासी मुकेश रस्तोगी को जेल भेज दिया गया। तीन दिन तक काशी में विदेशी महिला को घुमाने वाले अवैध गाइड मुकेश रस्तोगी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि अवैध गाइडों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। वाराणसी टूरिस्ट एसोसिएशन से जुडे़ पदाधिकारियों के अनुसार अवैध गाइडों के चलते वैध गाइडों की फजीहत होती है। धोखाधड़ी, छेड़खानी जैसी घटनाओं से काशी की संस्कृति पर भी अंगुलियां उठती हैं। 

सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर में महज 148 टूरिस्ट गाइड हैं पंजीकृत
पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो काशी में वैध टूरिस्ट गाइडों की संख्या मात्र 148 है। इंडिया टूरिज्म के कुल 94 गाइड और यूपी टूरिज्म में 54 गाइड पंजीकृत हैं। उधर, आप गंगा घाट, सारनाथ, मानस मंदिर और रामनगर किला की ओर चले जाएं तो अवैध गाइडों की भरमार देखने को मिलेगी।

अवैध गाइडों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। -प्रीति श्रीवास्तव, उप निदेशक, पर्यटन 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सारे ट्रैवल एजेंट, होटल एवं गेस्ट हाउस को भी निर्देशित किया जाए कि वो हमेशा लाइसेंस धारी गाइड की ही सेवा लें। पुलिस भी उन लोगों के लाइसेंस चेक करें जो, टूरिस्ट को लेकर घूम रहे हैं, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को। महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर लाइसेंस गाइड बुक करने की सेवाएं उपलब्ध करायी जाएं, जिसके लिए पर्यटन में काम करने वालों संस्थानों की भी सहायता ली जा सकती है। -अनीश झा, उपाध्यक्ष टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन

केस - एक
फरवरी वर्ष 2019 में कनाडा के लेविस शहर से काशी भ्रमण पर आई महिला के संग दुष्कर्म किया गया था। उस समय मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला आरोपी विदेशी को खुद को गाइड बताकर गंगा घाटों पर घुमाया और फिर मुगलसराय में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

केस-दो
वर्ष 2018 में अर्जेटिना की साध्वी संग तीन युवकों ने अस्सी घाट के सामने गंगा पार रेती पर दुष्कर्म का प्रयास किया था। तीन युवक मौके से भाग निकले थे। उस समय पुलिस की तफ्तीश में सामने आया था कि सभी अवैध तरीके से घाटों पर घूमते रहते थे।

केस-तीन
2017 में शूलटंकेश्वर में फ्रांस की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म में गार्ड को गिरफ्तार किया गया था। उस समय इस घटना से सांस्कृतिक नगरी काशी की काफी किरकिरी हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें