फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज रूट पर टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Wed, 08 Jul 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
दो भागों में बंटी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी से फुलपुर इफको जा रही मालगाड़ी बुधवार की सुबह जौनपुर जिले के जंघई स्टेशन पर कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर ट्रेन लेकर करीब 200 मीटर आगे निकल गया था।

विज्ञापन

अचानक से जब उसकी नजर पड़ी तो दोबारा मालगाड़ी को पीछे लाकर छुटे हुए वैगन को जोड़ा गया। इस दौरान रेलवे क्रासिंग की फाटक बंद होने से जंघई-मछलीशहर मार्ग पर आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।


जानकारी के अनुसार, वाराणसी से फूलपुर के लिए निकली मालगाड़ी सुबह करीब 6 बजे जंघई स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर रफ्तार धीमी कर चालक मालगाड़ी को ले जा रहा था। तभी अचानक दो वैगन को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई और गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक इंजन और चार बोगी लेकर आगे निकल गया। करीब दो सौ मीटर आगे जाने के बाद जब पीछे नजर पड़ी तो सन्न रह गया। आनन-फानन में गाड़ी रोककर पीछे लर जाया गया। दोबारा कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी आगे रवाना हुई।

संयोग था कि गाड़ी की रफ्तार धीमी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस बीच रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद रहने से सड़क मार्ग पर आवागमन ठप रहा। करीब आधे घण्टे तक वाहनों की क्रासिंग के दोनों तरफ लंबी कतार लगी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें