फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के जौनपुर में दो जगह सड़क हादसे, नाना-नाती समेत तीन लोगों की मौत

Tue, 07 Jul 2020 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह हुए हादसों में महिला और वृद्ध समेत तीन की मौत हो गई। रामपुर के गोपालपुर में बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार नाना और नाती की जान गई तो मछलीशहर के मीरपुर तिराहे पर बाइक सवार महिला तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के करौनी गांव निवासी विश्राम यादव(65) मंगलवार की सुबह अपने नाती श्यामू(22) के साथ बाइक से किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। बाबतपुर-जमालपुर मार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।


हादसे में श्यामू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल विश्राम यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दूसरी घटना मछलीशहर में मड़ियाहूं मार्ग पर मीरपुर तिराहे के पास हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर के मारुफपुर गांव निवासी रामआसरे नगर के स्टेंट बैंक में संदेश वाहक के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी बीमार सास को दखने सोमवार की रात पत्नी अनिता(40) के साथ वाराणसी गए थे। सुबह लौटते समय मछलीशहर नगर से डेढ़ किमी पहले मीरपुर तिराहे के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई।

टक्कर से दंपती सड़क पर गिर गए। ट्रक के पहिए से दबकर अनिता की मौत हो गई। वहीं रामआसरे(45) को भी चोट आई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर रामनगर के पास से पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें