फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी को मिलेगा फ्री वाईफाई: शहर के दस स्थानों पर मिलेगी मुफ्त सुविधा, जानें कौन सी हैं ये जगह

Tue, 28 Sep 2021 04:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत वाराणसी में दस स्थानों पर मुफ्त वाईफाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विशेष सचिव अमित कुमार सिंह ने मंडलायुक्त और नगर आयुक्त से सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें 10 लाख या इससे अधिक की आबादी वाले नगरीय इलाकों में 10 और 10 लाख से कम नगरीय क्षेत्र में पांच जगहों पर यह सुविधा दी जानी है। 

विज्ञापन


यह सुविधा सार्वजनिक स्थानों पर दी जानी है। इसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, मुख्य बाजारों में इसे लगाया जाएगा। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। शासन ने इस पर आने खर्च का पूरा विवरण भी मांगा हैं। वाईफाई लगने के बाद इसका लोकार्पण भी कराया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें