फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में टप्पेबाज अरेस्ट, 34 बैंक के एटीएम कार्ड व 30 हजार नकद बरामद; दर्ज हुआ था FIR

Tue, 28 Oct 2025 03:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास पुराने टिकट घर के समीप से उसकी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक अंतरराज्यीय टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 34 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभव कुमार आचार्य पुत्र कृष्ण चंद्र, निवासी कृष्णापुर शासन, थाना बालीचंद्रपुर, जिला जाजपुर (उड़ीसा), हाल पता रूम नंबर 205, नयागांव जीप कॉम्प्लेक्स, महाराष्ट्र, बताया गया।

ज्ञात हो कि विगत एक सप्ताह के अंदर कचहरी स्थित बैंक के आसपास के एटीएम से रुपये निकालने आए राजेंद्र बिहार कालोनी, नेवादा, सुन्दरपुर चितई पुर निवासी लाल बहादुर सिंह व हिरानन्दपुर, माहपुर निवासी जितेंद्र चौहान ने एटीएम कार्ड बदल के रुपये निकाले जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ अलग अलग मुकदमा कैंट में दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में सम्भव कुमार ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उड़ीसा के खुर्दा जनपद में थाना बालीपटरा में दो और फूलनकरा थाने व महाराष्ट्र के मुंबई स्थित साकीनाका थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार किए गए संभव के पास से विभिन्न बैंकों के कुल 34 एटीएम कार्ड व 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन का पर्यवेक्षण वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त,अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट सर्किल द्वारा किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, अभिषेक सिंह, आरक्षी नागेंद्र कुमार और संजय शामिल रहे। एसीपी नितिन तनेजा ने बताया कि आरोपी के अंतरराज्यीय नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें