फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : कोरोना संक्रमित को हैदराबाद ले जाने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी, एयर एंबुलेंस कंपनी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Apr 2021 09:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फूलपुर थाने की पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीज को एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराने के नाम पर 19.26 लाख रुपये वसूलने वाली सेवा प्रदाता कंपनी और दो अन्य लोगों के खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गाजीपुर के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के भाई तेजबहादुर सिंह कोरोना से संक्रमित होने के कारण बीएचयू में 22 अप्रैल को भर्ती हुए थे। उनकी हालत गंभीर होने पर हैदराबाद स्थित अपोलो अस्पताल से संपर्क किया गया। अपोलो अस्पताल द्वारा इलाज करने की बात करने पर परिवार के लोगों ने पहले 13.10 लाख रुपये देकर एयर एंबुलेंस की बुकिंग की। फिर 6.16 लाख रुपये देने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पंचमुखी एयर एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी ने 26 अप्रैल को चार बजे पहुंचने को कहा। परिजन संक्रमित मरीज को लेकर एयरपोर्ट पर निर्धारित समय पर पहुंच गए। उसके बाद निर्धारित समय पर न पहुंचने पर कंपनी द्वारा बताया गया कि एयर एंबुलेंस रात नौ बजे पहुंचेगी। रात नौ बजे भी एयर एंबुलेंस नहीं आई और बार-बार संपर्क करने व दबाव बनाने पर रात 11 बजे एयर एंबुलेंस बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। जब परिजन एयर एंबुलेंस के पास पहुंचे तो उसमें प्राथमिक उपचार की सुविधा न होने और ऑक्सीजन तक की व्यवस्था भी नहीं थी।

इस पर परिजनों ने एतराज जताया तो मरीज को छोड़कर एयर एंबुलेंस के लोग चले गए। इसके बाद पीड़ित के छोटे भाई गंगासागर सिंह ने फूलपुर थाने की पुलिस को कंपनी के अलावा डॉ. अभिलाष और कैप्टन पूर्वक के खिलाफ तहरीर दी। इसे लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। फूलपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें