लकड़ी के कारोबारी से धंधे के नाम पर 34 लाख की धोखाधड़ी के मामले में सारनाथ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि सारनाथ खालिसपुर कपिलधारा के अशोक जयसवाल लकड़ी के कारोबारी है।
असम से लकड़ी मंगाने के लालच में आकर अपने मित्रों अनिल,रोहन,के साथ मिलकर व्यवसाय के उद्देश्य से बारहम पुर् आसाम के सुमन अहमद,मुकिन अली, मोनरुल इस्लाम जो असम में लकड़ी के कारोबारी है। वे हमेशा लकड़ी भेजते है।
लकड़ी मंगाने को लेकर उनके खाते में कई बार मे 34 लाख 50 हजार रुपया भेज दिया। काफी दिनों तक जब समान नही आया तो फोन कर पूछने पर हीलाहवाली करने लगा। जब पुनः फोन किया तो धमकी दिया कि पैसा भूल जाओ अधिक बोलेंगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित अशोक जयसवाल की तहरीर पर तीनों के ख़िलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।