Varanasi News: भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी डॉ. रकीबुन निशा ने आठ नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
पीएमपीसीएल कंपनी में निवेश के नाम पर 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में आठ नामजद समेत नौ अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में मंगलवार की रात केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी डॉ. रकीबुन निशा ने पुलिस को बताया कि आबिदा खान, अरबाज, सलमान, मरियम, शबनम, अलीम अली, अजहर और सलमान निवासी आदमपुर ने पति को झांसा देकर कंपनी में निवेश कराया। पति साबिर अली का ओंकारेश्वर कोयला बाजार में स्कूल है।
आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाकर कई लोगों के साथ और धोखाधड़ी की है। एक साल बीतने के बाद पैसा मांगने पर आरोपी पैसा देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने रहे हैं। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।