फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: 16 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट, कुंड और सरोवर; विश्व प्रसिद्ध आयोजन की तैयारी शुरू

Wed, 17 Sep 2025 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रमुख घाटों पर सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, संबंधित संस्थाओं को उनके कार्यों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर हुई सजावट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dev Diwali 2025: विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली पर काशी के 84 घाटों पर 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। एक लाख गोबर के दीयों को शामिल किया जाएगा। देव दीपावली पर जिले के सभी चौक चौराहों और सार्वजनिक भवनों को झालर से सजाने के अलावा कूंड, पोखरे और सरोवरों पर दीपोत्सव होगा। पांच नवंबर को विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


काशी के सभी घाट दीयों और झालरों की रोशनी से सराबोर होंगे। राजघाट, नमो घाट से लेकर सामने घाट और गंगा उस पार रामनगर के घाट और कुंड रोशनी में जगमग होंगे। 

पर्यटन विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। देव दीपावली पर स्थानीय समितियों, प्रशासन और काशी वासियों की ओर से दीये जलाए जाते हैं। 11 लाख दीये जिला प्रशासन की ओर से जबकि पांच लाख दीपक आम लोगों के सहयोग से जलाए जाएंगे। गंगा महोत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रम शाम 5 बजे से लेकर देर रात तक कराए जाएंगे। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट के बीच अलग-अलग घाटों पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


निर्धारित लेन में ही चलेंगी नावें : लाइफ जैकेट पहने बगैर कोई भी व्यक्ति नाव पर नहीं बैठेगा। नाव की क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठेगी। देव दीपावली पर नावों के आवागमन के लिए निर्धारित रूट पर ही नौका संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें