फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: विवेचना में अनियमितता मिलने पर फुलवरिया चौकी प्रभारी निलंबित, दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 26 Jul 2022 11:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दरोगा कृष्ण मोहन पासवान के खिलाफ इंस्पेक्टर कैंट ने एसीपी कैंट को रिपोर्ट दी थी। जिसमें सरकारी निर्देशों का पालन न करके व अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने की बात थी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी वरुणा ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में फुलवरिया चौकी के प्रभारी कृष्ण मोहन पासवान के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया दरोगा कृष्ण मोहन पासवान ने धोखाधड़ी से संबंधित एक मुकदमे की जांच में सही तथ्यों को दरकिनार कर मनमानी करते हुए एक पक्ष को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। एसीपी कैंट की रिपोर्ट व मुकदमा दर्ज होने पर डीसीपी वरुणा ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


दरोगा कृष्ण मोहन पासवान के खिलाफ इंस्पेक्टर कैंट ने एसीपी कैंट को रिपोर्ट दी थी। डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह के अनुसार दरोगा कृष्ण मोहन पासवान ने सरकारी निर्देशों का पालन न करके अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही की। काम के प्रति दरोगा की उदासीनता, अकर्मण्यता और मनमानी को देखते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

एक चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, दो की तैनाती 

वाराणसी में सोमवार को डीसीपी वरुणा ने एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि दो के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें लालपुर थाने पर तैनात चौकी प्रभारी ईश्वरचंद यादव को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही चेतगंज थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार गौड़ को अर्दली बाजार चौकी प्रभारी और लालपुर पांडेयपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर श्रीराम उपाध्याय को तेलियाबाग चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें