हालांकि, बाद में पता चला कि ऋण की मूल राशि के लिए केवल 123338 रुपये ही जमा किए गए हैं, शेष राशि आरबीआई के दिशा निर्देशों और स्थापित बैंकिंग मानदंडों का उल्लंघन करते हुए अत्यधिक दरों पर ब्याज के रूप में विनियोग की गई है।
आगे की जांच में यह मालूम चला कि डेवलपर ने जानबूझकर अपने दायित्वों को पूरा नहीं किया है। डेवलपर और वित्तीय संस्थान दोनों ने धोखाधड़ी की है। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि नीलगिरी और पीरामल फाइनेंस के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है।
चेतगंज थाने में ही दर्ज हैं 115 से ज्यादा मुकदमे
जमीन में निवेश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की आरोपी नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी पत्नी ऋतु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव समेत अन्य कर्मचरियों पर चेतगंज थाने में 115 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिहार, झारखंड, कोलकाता, उत्तराखंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, एमपी और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के पीड़ितों ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
पूर्व पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सीएमडी विकास, पत्नी ऋतु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव समेत अन्य कर्मचारियों को जेल भेजा था। बाद में कोर्ट से जमानत पर विकास सिंह और अन्य आरोपी जेल से बाहर आए। जमानत इन्हीं शर्तों पर मिली थी कि बाहर आए निवेशकों की पूंजी लौटाएंगे, हालांकि ऐसा नहीं करने पर 27 मई 2025 को दोबारा विकास सिंह और मैनेजर प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया। अभी भी सैकड़ों पीड़ितों का पैसा फंसा हुआ है।