फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती का झांसा देकर 35 लोगों से ऐंठे 92 लाख, वाराणसी एसएसपी से कार्रवाई की गुहार

Fri, 26 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 92 लाख 80 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण को लेकर गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र के सब्बलपुर खुर्द निवासी अवध बिहारी उपाध्याय ने बुधवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बलिया जिले के गड़वार थाना के हजौली के मूल निवासी और सारनाथ के पहड़िया क्षेत्र में रहने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सारनाथ को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार 2015 में सारनाथ में रहने वाले व्यक्ति ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले अपनी अच्छी पहुंच और पकड़ की बात बताई और झांसा देकर करीब 35 लोगों के करीब 92 लाख 80 हजार रुपये लेकर भाग गया।

अवध बिहारी ने बताया कि पैसा लेने के बाद नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र भी दिया गया। जब नियुक्ति पत्र लेकर लोग महाराष्ट्र के नासिक देवनाली स्थित एमईएस कैंप पहुंचे तो पता चला कि पत्र फर्जी है। इसके बाद दोबारा भी सभी को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया तो लोगों ने अपना पैसा मांगना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत बेच कर जमा किया पैसा, अब रो रहे

आरोप है कि आरोपी ने पांच लाख रुपये के चार चेक दिए। बैंक में जाने पर पता लगा कि जिस खाते का चेक है वो काफी पहले बंद हो चुका है। भुक्तभोगियों ने बताया कि एसपी गाजीपुर के बाद आईजी रेंज वाराणसी को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी वाराणसी से मुलाकात की गई। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपना खेत बेचकर भर्ती के लिए रुपया दिया था। अवध बिहारी ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार न्याय होगा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें