फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर फ्रांस के रोमन और गुजरात की धरती ने रचाई शादी, मार्कंडेय महादेव का लिया आशीर्वाद

Mon, 15 Feb 2021 01:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दांपत्य जीवन में जुड़ने के बाद रोमन और धरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में गुजरात के अमदाबाद की धरती ने फ्रांस के लिली के रहने वाले रोमन के साथ शादी की। रविवार को दोनों सनातन धर्म के अनुसार पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


धरती ने बताया कि वह गुजरात से पढ़कर वाराणसी नौकरी करने आईं है और अस्सी पर खुद का रेस्टोरेंट चलाती हैं। उसकी मुलाकात रोमन से एक वर्ष पूर्व काशी में हुई थी। रोमन काशी आने पर उनके रेस्टोरेंट में जरूर आते थे। दोनों ने प्रेम संबंध गहरा होने पर अपने रिश्ते को एक नाम देने के लिए ठान लिया। रोमन और धरती ने वेलेंटाइन डे को शादी के लिए चुना।

वेलेंटाइन डे पर दोनों ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में आकर विधि-विधान से शादी की। शादी में धरती और रोमन के साथ उनके घर वाले भी शरीक हुए। मुन्ना गिरी और लालू गिरी ने बताया कि दो अलग-अलग रीति-रिवाजों के लोगों की शादी कराना अनोखी बात है।
विज्ञापन


रोमन ने बताया कि भारतीय परंपरा की शादी एक अटूट बंधन है। इसी वजह से उसने काशी में आकर शादी की। कहा कि बाबा भोलेनाथ की नगरी में किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता। शादी के बाद धरती ने कहा कि कारोबार को अब दोनों मिलकर आगे चलाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें